बरेली
बर्बरता की हदें पार: सरेराह बरसाए डंडे… पैरों पर सिर रख रहम की भीख मांगता रहा फिरोज, हमलावरों का न पसीजा दिल

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की सैनिक कॉलोनी निवासी जहीर के बेटे फिरोज को फिल्मी अंदाज में घेरकर कुछ युवकों ने बेहरमी से डंडे से पीटा। फिरोज ने पिटाई कर रहे युवकों के पैरों पर सिर पर रखकर गुहार लगाई, लेकिन फिर भी उनका दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने तहरीर आने पर 151 में चालान कर इतिश्री कर ली थी। मामले का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।



