Schools

CSIR UGC NET आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आज, जानिए रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

Connect News 24

CSIR UGC NET 2023 Answer Key Objection: एनटीए ने कुछ समय पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की आंसर-की रिलीज की थी. इस पर उम्मीदवारों से आपत्ति आमंत्रित की गई है. आपत्तियां मिलने के बाद उन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी. सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की आंसर-की पर आपत्ति करने की लास्ट डेट आज यानी 16 जून 2023 दिन शुक्रवार है. वे कैंडिडेट्स जो इस आंसर-की पर आपत्ति करना चाहते हों लेकिन किसी वजह से ऐसा न कर पाए हों, वे अब ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं. आज के बाद उन्हें ये मौका नहीं मिलेगा.

इस वेबसाइट से करें आपत्ति

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2023 की आंसर-की पर आपत्ति उठाने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – csirnet.nta.nic.in. ऑब्जेक्शन करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे भी दिया हुआ है.

आपत्ति करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा. ये शुल्क नॉन-रिफंडेबल है यानी इसकी वापसी नहीं होगी. जितने प्रश्नों पर आपत्ति करेंगे उतना ही शुल्क देना होगा. आंसर-की 14 जून को रिलीज हुई थी

रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्तियां मिलने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज होगी और इसके बाद नतीजे जारी होंगे. इस बारे में अभी पक्की जानकारी नहीं दी गई है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट जुलाई महीने की पहली तारीख तक जारी हो जाने चाहिए. लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें.

ऐसे करें ऑब्जेक्शन

  • ऑब्जेक्शन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csirnet.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर CSIR UGC NET 2023 Answer Key Challenge लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो नया पेज खुले उस पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें.
  • अब जिस प्रश्न पर आपत्ति करनी है उस पर क्लिक करें और उसका आंसर लिखें.
  • अब फीस का पेमेंट करें और सबमिट कर दें.
  • एक बार प्रोसेस हो जाए तो हार्डकॉपी डाउनलोड कर लें. ये आगे काम आएगी.

ऑब्जेक्शन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं. 

यह भी पढ़ें: NEET UG परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button