पीलीभीत

Pilibhit News: विधायकों ने गिनाईं उपलब्धियां, क्षेत्र में कराए कार्य भी बताए

Connect News 24

MLAs enumerated the achievements, also mentioned the work done in the area

राज्य मंत्री संजय गंगवार।

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर विधायकों ने बृहस्पतिवार को अपने-अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। विधायकों का कहना था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास को गति मिली है। इस सरकार में कई योजनाओं को शुरू किया गया, जिससे लोगों को लाभ मिला है।

मेडिकल कॉलेज सबसे बड़ी उपलब्धि : स्वामी प्रवक्तानंद

पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बारे में बताया। विधायक ने बताया कि उनके क्षेत्र में 250 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बन रहा है यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा उनके क्षेत्र में नौ पुल बन रहे हैं । इनमें दो बड़े, सात छोटे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उन्होंने 48 सड़कें बनवाई हैं। इसके साथ ही 10 प्राइमरी स्कूलों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्दी पूरा हो जाएगा। क्षेत्र में चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व आरटीओ ऑफिस का भी निर्माण चल रहा है। इसके अलावा विधायक ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुए तमाम विकास कार्यों के बारे में बताया। संवाद

सरकार ने योजनाओं से किया लाभांवित : विवेक

बीसलपुर। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नौ वर्ष के कार्यकाल में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सभी वर्गों, धर्मों के लोगों को लाभांवित किया। विधायक ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, किसान सम्मान निधि, निशुल्क अनाज वितरण, उज्जवला और विद्युत कनेक्शन समेत काफी योजनाएं चलाकर करोड़ों लोगों को लाभांवित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेहिसाब विकास कार्य कराए हैं। यह बात जनता स्वयं कह रही है। प्रधानमंत्री ने भारत को विश्व गुरु का सम्मान दोबारा दिलाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री के नौ वर्ष का कार्यकाल कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल पर भारी पड़ा है। संवाद

सरकार के नौ साल रहे बेमिसाल : संजय

पीलीभीत। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे। उनके द्वारा भी जिले में विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम दौर में हैं और खमीर फैक्टरी भी बनने जा रही है। दोनों ही जिले के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में राज्यमंत्री ने कहा कि मैलानी- पीलीभीत रेल खंड पर तेजी के साथ काम चल रहा है। शाहजहांपुर होते हुए अन्य शहरों के लिए बड़ी लाइन की ट्रेन चल रही है। उनके स्तर से खमीर फैक्टरी के निर्माण की शुरुआत कराई गई है। स्टेडियम में फ्लड लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य बहुत से काम किए गए हैं। सरकार के नौ सालों में काम काफी तेज गति से हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने पीलीभीत- मैलानी रेलखंड पर जल्द ट्रेन का संचालन शुरू होने की बात कही। संवाद

राज्य मंत्री संजय गंगवार।

राज्य मंत्री संजय गंगवार।

राज्य मंत्री संजय गंगवार।

राज्य मंत्री संजय गंगवार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button