बदायूं

Budaun News: फायर यूनिट के कर्मचारियों ने लोगों को किया जागरूक

Connect News 24

बिल्सी। अग्निशमन विभाग व आपात सेवा मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को स्थानीय फायर यूनिट के कर्मचारियों ने नगर के चौराहे एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को अग्नि की घटनाओं के प्रति जागरूक किया।

नगर के देववाणी चौराहा, स्टेट बैंक रोड, बाईपास मार्ग, सिरासौल रोड पर स्थित दुकानदारों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण आग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं। इससे वह घबराएं नहीं, बल्कि घटना होने पर निकटवर्ती फायर यूनिट को सूचना दे। इस मौके पर राम किशोर सिंह, जसवंत सिंह, विष्णु, मुकेश कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button