Schools

CUET PG आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी, आज रात तक कर सकते हैं आपत्ति

Connect News 24

CUET PG 2023 Answer Key Objection Last Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एडमिशन टेस्ट पीजी 2023 की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन करने के लिए एक दिन का समय और दिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर-की पर 16 जुलाई यानी आज रात तक अप्लाई कर सकते हैं. आपत्ति करने का आखिरी समय है रात ग्यारह बजे तक का. इसके पहले बताए गए प्रारूप में ऑब्जेक्शन कर दें. पहले ऑब्जेक्शन करने की लास्ट डेट 15 जुलाई थी जिसे अब 16 जुलाई कर दिया गया है. इस संबंध में जारी नोटिस देखने के लिए इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – cuet.nta.nic.in.

देना होगा इतना शुल्क

ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये शुल्क देना होगा. ये फीस नॉन-रिफंडेबल है जो किसी भी सूरत में वापस नहीं होगी. प्रति प्रश्न के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये देने होंगे. पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है. बिना शुल्क के कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी. पेमेंट करने की लास्ट डेट भी आज की ही है. ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से किया गया चैलेंज स्वीकार नहीं होगा.

अलग से नहीं दी जाएगी सूचना

इस संबंध मे जारी नोटिस में एनटीए ने साफ कहा है कि किसी भी आपत्ति के स्वीकार या अस्वीकार होने की कंडीशन में किसी भी कैंडिडेट को अलग से या व्यक्तिगत रूप से सूचना नहीं दी जाएगी. इस बारे में जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रकाशित होगी. यहीं से कैंडिडेट देख सकते हैं कि आंसर-की में किसी प्रकार का बदलाव हुआ है या नहीं.

इन आसान स्टेप्स से करें आपत्ति

  • ऑब्जेक्शन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं cuet.nta.nic.in पर.
  • यहां पर अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ वगैरह डालकर लॉगिन करें.
  • ऐसा करने पर जो पेज खुले उस पर View/Challenge Answer Key बटन पर क्लिक करें.
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको जिस सवाल पर आपत्ति करनी है उस पर आपत्ति करें और शुल्क जमा करें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें और ऑब्जेक्शन सबमिट कर दें.

इस डायरेक्ट लिंक से कर दें आपत्ति. नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: BPSC के 1.70 लाख टीचर पद के लिए अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button