Bareilly: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर व्यवसायी से मांगी रंगदारी, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर गोल्डी बरार का नाम लेकर बरेली के व्यवसायी से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। व्यवसायी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बारादरी के स्टेडियम रोड आशापुरम निवासी राकेश कुमार की फर्म साईं बीरबल दास फूड्स परसाखेड़ा में संचालित हैं। शुक्रवार को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। राकेश कॉल रिसीव नहीं कर सके तो बाद में कॉल बैक किया।
ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: दोस्त की मौत से खौफ में लकी, थाने में घुसकर बचाई अपनी जान; बताई आंखों देखी
उधर से बोल रहे शख्स ने राकेश से तीन बार उनका नाम पूछा। राकेश ने अपना और फर्म का नाम बता दिया। राकेश ने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बरार बोल रहा है। उसने राकेश से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।



