रामपुर

भाकियू जिलाध्यक्ष की छवि धूमिल करने वालों पर करेंगे मानहानि का केस : दलजीत

Connect News 24

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि भाकियू जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अदालत की शरण ली जाएगी। कहा कि जिलाध्यक्ष सभी किसानों के हितेषी हैं और किसानों की समस्याओं का समाधान भी लगातार करा रहे हैं।मंगलवार को बिलासपुर के एक पेट्रोल पंप पर सदस्यता अभियान के तहत आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग जिलाध्यक्ष पर नहर विभाग से साठगांठ करने का आरोप लगा रहे हैं, वह गलत है। जिलाध्यक्ष साफ-सुथरी छवि के व्यक्ति हैं। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोप लगाने वालों के पास कोई सबूत है तो उसे प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि बेवजह धरना-प्रदर्शन कर अधिकारियों को परेशान करना गलत है।

सभी किसानों से एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान और तेज करने की अपील की। पंचायत में सुरेंद्र सिंह रंधावा, शमशेर सिंह, निशान सिंह, जाहिद हुसैन, बलजीत सिंह, प्रकाश सिंह रंधावा, प्यारा सिंह, कुलदीप सिंह, शकील अहमद, नवी हसन, नंदराम यादव, राजेंद्र लोधी, भूप सिंह, सूरजपाल लोधी, यादविंदर सिंह, हाजी हजूर अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्यारा सिंह ने की तथा संचालन तहसील अध्यक्ष निर्भय सिंह ने किया।

जिलाध्यक्ष के संग है जाट समाज, संगठन को न करें गुमराह

शाहबाद। मंगलवार को कस्बे के बिलारी चौराहे पर भाकियू टिकैत की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के साथ है। बैठक के दौरान संजीव चौधरी ने कहा कि जो संगठन को गुमराह कर रहे हैं, वह गलत है। जाट समाज जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के साथ है। बैठक में चौधरी सुंदर सिंह, चौधरी संजीव, चौधरी तेजपाल सिंह, राजीव चौधरी, चौधरी रोहित, चौधरी मुकुल, चौधरी जसबीर, चौधरी विशाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button