रामपुर

Rampur News: चोरी के बाद गोली मारने वाले बदमाश 15 दिन बाद गिरफ्तार

Connect News 24

रामपुर। पटवाई क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी रामसिंह के घर 19 जून की रात चोरी के बाद पीछा करने पर मकान स्वामी के चचेरे भाई संजय को गोली मारकर भागने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का माल व तमंचा बरामद हुआ है। थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर में 19 जून की रात करीब दो बजे गांव निवासी राम सिंह के घर में चोरी करने के बाद बदमाश भागने लगे। रामसिंह के चचेरे भाई संजय ने बदमाशों के भागने की आहट सुनी तो आंख खुल गई। संजय ने पीछा किया तो बदमाश संजय के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। राम सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस की लगातार दबिश के बाद मंगलवार को घनश्यामपुर निवासी रामसिंह और चौकीदार जयप्रकाश की सूचना पर जौलपुर कोसी नदी पारकर भैया नगला वाले रास्ते पर जा रहे ज्याबुल पुत्र हासम निवासी गाजीपुर थाना कुंदरकी और अंजार पुत्र अबरार निवासी बेरूआ थाना सैफनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अंजार के पास एक तमंचा, तीन कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर रामसिंह के घर से चोरी किए गए जेवर भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button