बदायूं

डीसीबी चुनाव : माननीयों ने अपने बेटों को किया आगे

Connect News 24

बदायूं। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर समेेत अन्य पदों के लिए 14 लोगों ने नामांकन कराया है। इसमें भाजपा के माननीयों ने अपने बेटों को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी पदों पर चूंकि एक-एक ही नामांकन हुआ है, लिहाजा सभी का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

जिले में 23 जून को जिला सहकारी बैंक का चेयरमैन चुना जाना है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारी तैनात होंगे। इसे लेकर रविवार को जिला सहकारी बैंक परिसर में एसडीएम दातागंज ने आरओ के रूप में नामांकन पत्र जमा किए। आवेदन करने वालों में जितेंद्र सक्सेना, हेमचंद्र गौतम, अनुज शर्मा, धीरज, रानी सिंह सुशीला सिंह, ममता शर्मा, हितेंद्र शंखधार, देवेंद्र शाक्य, हर्ष राजपूत, अजय पाल सिंह, अतेंद्र विक्रम सिंह, विश्वजीत गुप्ता, अर्जुन सिंह शामिल है। इनमें कई जनप्रतिनिधियों के बेटे और रिश्तेदार हैं। इसे लेकर भाजपा पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक में अंदरखाने रोष है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button