Shahjahanpur News: हाईवे पर मिला जनसेवा केंद्र संचालक का शव, हादसे में मौत की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 27 May 2023 12:48 AM IST
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर रेती निवासी 50 वर्षीय मुकेश गुप्ता का शव बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे किनारे पड़ा मिला। माना जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई है। परिवार में कोहराम मचा है।
मुकेश गुप्ता अहमदपुर रेती में जनसेवा केंद्र का संचालन करते थे। काम के सिलसिले में बृहस्पतिवार को वह उचौलिया गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब साढ़े नौ बजे रोजा पुलिस को उनका शव हाईवे किनारे पड़ा मिला। पुलिस से खबर मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी वाहन की टक्कर से मुकेश की मौत होने की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश के परिवार में पत्नी विदेंश्वरी और दो बेटियां हैं।