बदायूं

Budaun News: गैंगस्टर आमिर गाजी की 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Connect News 24

Gangster Aamir Ghazi's property worth Rs 22 lakh seized

कबूलपुरा मोहल्ले में गैंगस्टर की संपत्ती जब्त करने पहुची पुलिस। संवाद

तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने गैंगस्टर का मकान किया सीज

– अपराधियों में कानून का भय बना रहे, इसलिए मुनादी भी कराई

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गैंगस्टर आमिर गाजी की 21.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस टीम के साथ तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने गैंगस्टर के मकान को सीज कर दिया। इस दौरान उस क्षेत्र में मुनादी कराई गई, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी आमिर गाजी पर गोतस्करी, अवैध असलहा रखने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 से लगातार वह आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसने अपराध के दम पर तमाम संपत्ति अर्जित कर ली। पुलिस ने जब उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की तो उसकी संपत्ति को भी चिन्हित कराया गया।

इसके बाद उसको संपत्ति जब्त करने का नोटिस जारी किया गया। शुक्रवार को तहसील प्रशासन की टीम, सीओ सिटी आलोक मिश्रा के साथ कबूलपुरा गौटिया पहुंची और उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया। सीओ सिटी अमित मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर की 21.90 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। इसके बाद कबूलपुरा क्षेत्र में मुनादी कराई गई कि अब गैंगस्टर का मकान प्रशासन के कब्जे में है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button