Shahjahanpur: कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, गंदगी फैलाना और धार्मिक स्थलों कब्जा करने पर लोगों का गुस्सा भड़का
[ad_1]

एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मोहल्ला मामूड़ी बारादरी में कुआंबारा के स्थान पर कब्जा करने और गंदगी फैलाने के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। श्री हनुमान आराधना सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर एडीएम न्यायिक राशिद अली को ज्ञापन दिया। संगठन से कुआंबारा के स्थान को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला मामूली बारादरी में हिंदुओं का वैवाहिक कार्यक्रम कराने के लिए पवित्र कुआं स्थित है। यहां पर वर्षों से विवाह के कार्यक्रम पूजन आदि होता चला आ रहा है। उस स्थान पर कुछ अराजकतत्व अवैध कब्जा कर रहे हैं। कुआं में गंदगी डालने का काम करते हैं।
श्री हनुमान आराधना सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि कुआंबारा को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला मंत्री व समिति के संरक्षक राजेश अवस्थी, दीपक कुमार, हर्ष पाल, श्रीपाल वर्मा, रामदीन, सुमित कुमार आदि शामिल रहे।
[ad_2]