बदायूं

बदायूं: बालिका की मौत का कारण बनी ट्रक

Connect News 24

[ad_1]

फोटो-10बीडीएन11, मृतका हुश्नआरा

फोटो-10बीडीएन11, मृतका हुश्नआरा

दातागंज (बदायूं)। बरेली-दातागंज रोड पर शुक्रवार सुबह भटौली के पास ट्रक से कुचलकर आठ साल की हुश्नआरा की मौत हो गई। ट्रक दातागंज से बरेली की ओर जा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। बरेली-दातागंज रोड पर भटौली गांव के रिजवान की बेटी हुश्नआरा सड़क किनारे खेल रही थी। इस दौरान दातागंज की ओर से एक ट्रक तेज रफ्तार में बरेली जा रहा था। बच्ची उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को और तेजी से दौड़ा ले गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिजवान ने बताया कि हुश्नआरा उसकी इकलौती बेटी थी। उससे बड़े दो बेटे हैं। उसने ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

 

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button