पीलीभीत

डेंगू : पिछले वर्ष हुई थीं मौतें, अब भी हालात बिगड़ रहे

Connect News 24

Dengue: Deaths occurred last year, still the situation is worsening

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

पीलीभीत। शहर से सटी नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में इस बार भी डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं, लेकिन फिर भी अफसर नहीं चेत रहे हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनमें मच्छर पनप रहे हैं। अभी तक कीटनाशक दवा का छिड़काव तक नहीं हुआ है। पिछले वर्ष यहां डेंगू के कारण करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों मरीज डेंगू-मलेरिया के मिले थे।

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले वर्ष हुई मौतों में सिर्फ पांच का कारण डेंगू माना था, जबकि कई घरों में दो-दो लोगों की मौत हुई थी। बुखार से मौतों के मामले ने तूल पकड़ा तो स्वास्थ्य विभाग ने नौगवां पकड़िया के दूषित पानी को इसकी वजह बताया था। कहा था कि लोग नलों से गंदा पानी पी रहे हैं। पानी का सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजा गया, लेकिन सर्दी का मौसम आ जाने के कारण मामला शांत पड़ गया था।

शहर में अब फिर से डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। अब तक तीन मरीज मिल चुके हैं। आठ संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद भी नौगवां पकड़िया के हालात नहीं सुधरे हैं। यहां सरकारी स्कूल के पास व अन्य जगहों पर गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। पिछले कई माह से नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नलों का पानी भी पीने योग्य नहीं है। कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से मच्छर पनप रहे हैं।

पिछले वर्ष 279 केस मिले थे डेंगू के

वर्ष 2021-2022 में डेंगू के 318 केस मलेरिया विभाग ने दर्ज किए थे। इसमें से छह लोगों की मौत डेंगू की कारण हुई। इसके अलावा 2022-2023 में 279 केस मिले थे। इसमें से पांच मरीजों की मौत हुई। हालांकि नौगवां पकड़िया में पिछले वर्ष कई मौतें हुईं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें डेंगू से मौत मानने से साफ इन्कार कर दिया था।

फोटो: 19

भतीजी की मौत के बाद भी हालात जस के तस

पिछले वर्ष डेंगू से भतीजे की मौत हो गई थी। इस बार भी हालात में कोई सुधार नहीं आया है। कई दिन पहले कुछ लोग इंडिया मार्का हैंडपंप को सिर्फ देखकर चले गए। लेकिन पानी की जांच नहीं कराई। – महताब खां

फोटो: 20

अब फिर बीमारी फैलने की आशंका

पिछले वर्ष डेंगू से भाई की मौत हो गई थी। अब यहां बुखार फैलने की आशंका है। नालियां काफी गंदी हैं, पानी सड़कों पर बह रहा है। उसकी सफाई तक नहीं कराई जा रही है। कुछ दिनों से मां को बुखार आ रहा है। – अनीस

फोटो: 21

कूड़ा निस्तारण का बंदोबस्त नहीं

स्कूल पास में है, फिर भी यहां पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। इलाके में कूड़े का निस्तारण कराने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं है। जगह-जगह गंदगी भरी पड़ी है। पिछले साल इसी गंदगी के कारण कई लोग मरे थे। इस बार भी हालात नहीं सुधरे। – शानू

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद

नौगवा पकड़िया में फैंली पडी गंदगी । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button