रामपुर

डेंगू : छह साल का रिकॉर्ड टूटा, अब तक 441 मरीज मिले

Connect News 24

रामपुर। डेंगू के मामलों ने इस बार बीते छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल डेंगू के अब तक 441 मामले आ चुके हैं। जबकि छह साल पहले 2017 में नौ लोगों को डेंगू हुआ था। पिछले साल 2022 में 434 लोग डेंगू पीड़ित मिले थे। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग बेबस नजर आ रहा है।

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस साल अगस्त में पांच, सितंबर में 276 लोगों को डेंगू हुआ। अक्टूबर में 11 दिनों में डेंगू के 160 रोगी मिल चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर में डेंगू के 55 गुना अधिक रोगी सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले साल 2022 में कुल 434 लोगों को डेंगू हुआ था। इससे पहले 2017 में नौ लोग डेंगू संक्रमित हुए थे। 2018 में 21, 2019 में 62, 2020 में 08 और 2022 में 187 डेंगू मरीज मिले थे। इस साल अब तक 441 लोगों को डेंगू हो चुका है। बुधवार को डेंगू के 20 मामले आए। नए संक्रमितों में शहरी क्षेत्र में 10, चमरौआ में एक, मिलक में चार, सैदनगर में तीन और बिलासपुर व स्वार में एक-एक रोगी मिला है। हालांकि, विभाग डेंगू से अब तक एक भी मौत नहीं होने का दावा कर रहा है। वहीं गांव-गांव में डेंगू व बुखार से लोग पीड़ित हैं। जिले भर में कई लोग बुखार व डेंगू से जान गंवा चुके हैं। डेंगू के संक्रमण की दर जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे हिसाब से में डेंगू के मामले 700 के पार जा सकते हैं।

16 लोगों में मिले डेंगू के लक्षण

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1102 लोगों ने पंजीकरण कराया। इसमें 240 के करीब बुखार के रोगी चिह्नित किए गए। जबकि 16 रोगी में डेंगू के लक्षण मिले हैं। इनके खून के सैंपल जांच के लिए पैथोलॉजी लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्राप्त होगी।

डेंगू के मामले

वर्ष मरीज मौत

2017 09 00

2018 21 02

2019 62 00

2020 08 00

2021 187 00

2022 434 00

2023 441 00


डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। जहां-जहां मामले आ रहे हैं। स्वास्थ्य टीमें जाकर रोगियों की निगरानी कर रही हैं। डेंगू से अब तक जिले में कोई भी मौत नहीं हुई है।

डॉ. के के चहल, जिला मलेरिया अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button