Deoria Accident: बदायूं जिले के लकड़ी कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, देवरिया का एक घायल

देवरिया में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया में सलेमपुर मार्ग पर पुरैना गांव के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया। इस हादसे में बदायूं जिले के न्यू आदर्श नगर कालोनी संतोष सिंह तिराहा सिविल लाइस निवासी बाइक सवार मनीष कुमार (25) और सुलतानपुर जनपद नरसड़ गांव निवासी धर्मेद्र (26) घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
दोनों बृहस्पतिवार को सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी गांव में लकड़ी कटवाने के लिए आए थे। दोनों करीब 11 बजे बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: देवरिया में हैवानियत: ऑटो रिक्शा चालक सहित तीन ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, चौराहे पर फेंका
इसी दौरान पुरैना गांव के पास पीछे से कार ने ठोकर मार दिया, जिससे एक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना के मौके पर पुलिस पहुंच गई। कार चालक को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि चालक को हिरासत में ले लिया।



