मनोरंजन

देवआनंद ने जीनत अमान को दिया था फिल्मों में मौका, फिर क्यों आ गई थी दोनों के बीच दूरियां

Connect News 24

Zeenat Aman Fond Memories: जीनत अमान (Zeenat Aman) 70 के दशक की खूबसूरत और डिमांडिग एक्ट्रेस में से एक थीं. लंबे समय बाद वो एक बार फिर से काफी एक्टिव हो गई हैं. सोशल मीडिया पर भी लगातार उनकी प्रेजेंस बनी हुई है. वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेटेस्ट और थ्रोबैक फोटो शेयर करने के साथ, उस दौर के अनसुने किस्से सुनाती रहती हैं. 

जीनत अमान ने जब किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला

हाल ही में शेयर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि जब वो फिल्म इंडस्ट्री और देश छोड़कर जा रही थीं, तब देवआनंद ने उन्हें ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का ऑफर देकर रोका था, इतना ही नहीं हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने देव आनंद के साथ अपने मनमुटाव की वजह का भी खुलासा किया. 


 

जीनत अमान ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, ‘देव साहब अपने करियर में कामयाबी की कहानियां लिख रहे थे. हमें भी उनके साथ काम करने में काफी आनंद आ रहा था. उन्होंने मुझे लॉन्च किया था और वो चाहते तो  मुझसे कॉन्ट्रैक्ट साइन करा सकते थे कि मैं उनकी ही फिल्मों में काम करूं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने कभी मुझे किसी और की फिल्म में काम करने से नहीं रोका. यही वजह थी कि मैं किसी भी निर्देशक के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र थी.’

आखिर क्यों देव आनंद के साथ रिश्तों में आ गई थीं दूरियां

जीनत ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरा फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन अफसोस इनमें से एक फिल्म के चलते मेरे और देव साहब के बीच गलतफहमी ने जन्म ले लिया.’ हालांकि जीनत अमान ने अपनी इस पोस्ट में इस बात का जिक्र फिलहाल नहीं किया है, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों से ये वादा किया है कि वो कल या परसों अपनी इस कहानी को जरूर पूरा करेंगी. 

हालांकि देव आनंद की आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ में अभिनेता ने बताया था कि जब जीनत अमान को राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में कास्ट किया गया तब जीनत अमान के साथ उनके रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी. खैर अब जीनत अमान अपनी अगली पोस्ट में इस बात का खुलासा करेंगी कि आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके चलते देव साहब के साथ उनके रिश्तों में दूरियां आईं.

ये भी पढ़ें: जब इस हिट फिल्म से Moushmi Chatterjee को जया बच्चन ने किया था रिप्लेस, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button