मनोरंजन

राज कपूर को बेहोश देख टूट गए थे दिलीप कुमार! सायरा बानो ने पोस्ट शेयर कर सुनाया किस्सा

Connect News 24

Saira Banu Instagram Post: एक्ट्रेस सायरा बानो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. बीते कुछ दिनों से सायरा अपने और अपने दिवंगत पति दिलीप कपूर की पुरानी यादें शेयर कर रही हैं. हाल ही में सायरा बानो ने सुपरस्टार राज कपूर और दिलीप कुमार की दोस्ती के बारे में एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों कलाकार एक-दूसरे के बहुत ज्यादा करीब थे.

सायरा बानो ने राजकपूर-दिलीप कुमार की तस्वीर की शेयर
सायरा ने दिलीप कुमार और राज कपूर की साथ में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘दिलीप साहब और राज कपूर बचपन के दोस्त थे. वे दोनों अपने पैतृक शहर पेशावर में पैदा हुए थे और जैसे-जैसे वे बड़े हुए, उन्होंने बॉम्बे में “खालसा कॉलेज” में पढ़ाई की. बाद में, उन्होंने “बॉम्बे टॉकीज़” में दिन बिताए जहां उन्होंने देविका रानी, ​​मेकर श्री शशधर मुखर्जी और सुपरस्टार अशोक कुमार जैसे दिग्गजों की देखभाल और मार्गदर्शन में काम किया.’


दोस्त की तबियत का सुनकर विगेश से लौट आए थे दिलीप कुमार
सायरा ने आगे वो किस्सा शेयर किया जब दिलीप कुमार एक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए विदेश में थे और तब राज कपूर को अचानक कार्डियक स्ट्रोक हो गया. राज कपूर को तब दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिलीप कुमार उसी दिन भारत लौट आए थे. सायरा बताती हैं कि जब दिलीप अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने राज कपूर से कहा, ‘मैं अभी पेशावर से वापस आया हूं और आपको ललचाने के लिए चपली कबाब की ‘खुशबू’ लेकर आया हूं. हम साथ जाएंगे और पहले की तरह बाजार में घूमेंगे और कबाब और रोटियों का लुत्फ उठाएंगे.’

राज कपूर से बात करते समय रो रहे थे दिलीप कुमार
सायरा बानो की पोस्ट के मुताबिक दिलीप कुमार ने आगे कहा, ‘राज जागो उठो और एक्टिंग करना बंद करो. मुझे पता है कि तुम एक ग्रेट एक्टर हो, लेकिन तुम्हें मुझे अपने साथ पेशावर के घर के आंगन में ले जाना होगा.’ सायरा बताती हैं कि यह सब बोलते हुए दिलीप साहब की आवाज घुट रही थी और अपने बिस्तर पर बेहोश पड़े सबसे प्यारे दोस्त से बात करते वक्त उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे.

ये भी पढ़ें: OMG 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ के सामने दिखेगा ‘ओएमजी 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा? पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई!


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button