मनोरंजन

म्यूजिक कम्पोजर उत्तम सिंह के आरोपों पर डायरेक्टर अनिल शर्मा हुए हैरान

Connect News 24

Gadar 2 Director Anil Sharma shocked At Uttam Singh: ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म के मेकर्स भी सक्सेस की खुशी के जश्न में डूबे हुए हैं. इसी बीच इस फिल्म में इस्तेमाल हुए सॉन्ग्स के कंपोजर उत्तम सिंह ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए हैं. उत्तम सिंह का कहना है कि फिल्म में जिन गीतों का इस्तेमाल हुए हैं वो उनके ओरिजनल गीत थे, लेकिन फिर भी मेकर्स ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया. अब इन आरोपों पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हैरानी जताई है. वहीं फिल्म में म्यूजिक कंपोज करने वाले मिथुन ने भी सच बयां किया है.

उत्तम सिंह के आरोपों से अनिल शर्मा हुए हैरान
अनिल शर्मा ने बॉम्बे टाइम्स से हुई बातचीत में उत्तम सिंह के आरोपों पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें सारे गाने दिखाए थे. मुझे हैरानी है कि उन्होंने अब ऐसा स्टेटमेंट दिया है. तकनीकी रूप से, राइट्स लेबल के पास थे. मेरा और उत्तम जी का दिल का रिश्ता है और ये सब सुनकर मुझे बहुत हैरानी है. मैं तो अभी-भी विश्वास नहीं कर सकता. अब मुझे इस बारे में पता चला है तो मैं उनसे जरूर इस बारे में बात करूंगा.”

मिथुन ने बताई सच्चाई
गदर 2 के म्यूजिक कंपोजर ने इसी बातचीत में बताया, “गाने के राइट्स लेबल के पास हैं और टेक्निकल रूप से, गाने को दोबारा बनाने के लिए ओरिजनल म्यूजिक कम्पोजर की परमिशन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन मैंने मेकर्स से कहा था कि वह पहले ओरिजनल क्रिएटर से बात करें और ये सुनिश्चित करें कि उन्हें क्रेडिट दिया जाएगा. अनिल शर्मा ने मुझसे कहा था कि उन्होंने ओरिजनल क्रिएटर से बात की है और उन्हें उनका काम दिखाया है. मुझे यही बताया गया था कि उत्तम जी को मेरा काम पसंद आया, जो भी मैंने किया था. इसलिए मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अब इस तरह की बातें क्यों हो रही हैं. मेरे पास तो ओरिजनल म्यूजिक की भरमार है और मुझे तो मजा आता है. अनिल जी ही मेरे पास गदर 2 का कॉन्सेप्ट लेकर आए थे और वो गानों को रीक्रिएट करना चाहते थे क्योंकि मेकर्स ने कहा कि फिल्म को क्रिएटिविटी की जरूरत है. जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मैं समझा कि इन दो गानों के बगैर फिल्म की कहानी नहीं कही जा सकती. फिर, एक कलाकार के रूप में मैंने उदित नारायण के गायन, आनंद बख्शी साहब की कविता, साथ ही उत्तमजी के संगीत को बरकरार रखकर साथी कलाकारों के प्रति सम्मान दिखाया. फिर जब मूवी शुरू होती है तो उत्तम जी और बक्शी साब का जिक्र होता है. गदर 2 की रिलीज के पहले एक सक्सेस मीट रखी गई थी उड़ जा काले कावा के लिए. उसमें उत्तम जी को न्यौता दिया गया था लेकिन वो नहीं आए थे.”

उत्तम सिंह ने लगाया था ये इल्जाम
उत्तम सिंह ने गदर 2 के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा था, ‘लिरिक्स और मेलोडी की वजह से, ये गाने तो ऐसे हैं कि अगर कोई ढोलक लेकर भी बजा देगा तो भी हिट होंगे. वो मुझे क्रेडिट दे सकते थे लेकिन क्रेडिट देना तो छोड़िए, बताना भी जरूरी नहीं समझा कि वो मेरे गानों को गदर 2 में इस्तेमाल कर रहे हैं और न सिर्फ गाने, पूरी फिल्म में मेरा लिखा ओरिजनल बैकग्राउंड म्यूजिक यूज हुआ है. मान मर्यादा बहुत बड़ी चीज होती है और हिंदुस्तान में इसकी बहुत वैल्यू है. इन्होंने न मान रखा, ना मर्यादा रखी. क्रिएटिव राइट्स बहुत बड़ी चीज होती है. दुनिया भर में, ये बहुत बड़ी चीज है. ये अनिल शर्मा की बहुत बुरी बात है. हम जब किसी का काम यूज करते हैं, तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उससे पूछें तो सही. कम से कम पूछना तो चाहिए. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा. लोग कह रहे हैं कि यही दो गाने चल रहे हैं. मुझे बड़ी खुशी होती अगर आप नया काम करते. मैं किसी के बारे में कुछ गलत नहीं बोल रहा. मैं सिर्फ सच्चाई और फैक्ट्स बता रहा हूं. अगर लोग मेरे पास बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए आएंगे तो मैं कम्पोजर से एक लेटर मांगूंगा, जिसमें किसी फिल्म में बतौर बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए काम करने की परमिशन हो. ये हमारे हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री का कल्चर है. बॉलीवुड ने ये सब खत्म कर दिया है.”

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, Malaika Arora के पोस्ट पर किया खास कमेंट


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button