तमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान और उसके साथियों पर मुकदमा, बर्थडे पार्टी में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
अशरफ की मदद करने के आरोप में जेल भेजे गए फुरकान के जन्मदिन की पार्टी के वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें युवक फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फायरिंग करते आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ की मदद करने के आरोपी और लल्ला गद्दी के गुर्गे फुरकान पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पिछले दिनों फुरकान और उसके साथियों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो में फुरकान और उसके साथी ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। पुलिस को जांच में पता चला कि वीडियो चार वर्ष पुराना है। चार साल पहले बहेड़ी क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित नैनीताल ढाबे पर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी। पार्टी में फुरकान अपने साथियों के साथ शामिल हुआ था। जमकर फायरिंग की गई थी।
फायरिंग करने वाले युवकों की हुई पहचान
पुलिस जांच में वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे युवकों की पहचान हो गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मुंशीनगर निवासी फुरकान नबी खान, जगतपुर के रहिम मलिक, कुतुबखाना के जुराब खां, बहेड़ी मंडनपुर के कामरान और शाहिब हुसैन के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया है।



