शाहजहाँपुर

समय से करें शिकायतों का निस्तारण : डीएम

Connect News 24

Resolve complaints on time: DM

पुवायां के तहसील समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते डीएम, एसपी

पुवायां। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में शिकायतों का सही और समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई विभागों की 125 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निर्धारित समयावधि में कराएं। शिकायतकर्ता से बात भी करें कि वह निस्तारण से संतुष्ट हैं कि नहीं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि छोटे मामले को भी गंभीरता से ेलेकर कार्रवाई करें। समाधान दिवस में विधायक चेतराम, एसडीएम संजय कुमार पांडे, डीएफओ प्रखर गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरकेे गौतम आदि मौजूद रहे।

20 में से मात्र दो शिकायतों का निस्तारण

तिलहर। एसडीएम दीपशिखा सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 20 शिकायतों में मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कुछ देर रुक कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। प्रभारी तहसीलदार जगत मोहन जोशी, सीओ प्रयांक जैन, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार, विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य, बीडीओ ब्रजेश मिश्रा, थाना प्रभारी धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button