पीलीभीत

जिला अस्पताल : गंदगी के ढेर और जलभराव यानी डेंगू होने का इंतजाम

Connect News 24

District Hospital: Arrangements for piles of dirt and waterlogging means dengue.

जिला चिकित्सालय में आयुष विंग के पास लगा कूड़े का ढेर । संवाद

पीलीभीत। डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग गांवों में अभियान चलाकर सफाई के साथ ही जांच पड़ताल करा रहा है, लेकिन शहर में बीमारी को लेकर कोई कवायद नहीं हो रही। जिला अस्पताल कैंपस, नगर पालिका आदि कई सरकारी कार्यालयों के पास ही गंदगी के ढेर लगे हैं। बारिश का पानी भरा है। इसके निकास की कोई व्यवस्था नहीं है।

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ते ही स्वास्थ्य महकमा भले ही गांव-गांव जाकर दवा का छिड़काव कर रहा हो, मगर वह शहर पर ध्यान नहीं दे पा रहा है। अस्पताल परिसर हो या नगर पालिका का कार्यालय, इनके आसपास गंदा पानी भरा है। गंदगी के ढेर लगे हैं। नगर पालिका रोड पर तो आगे चलकर खुला मैदान व तालाब है।

महिला अस्पताल जाने वाले रास्ते पर एक सप्ताह से बारिश का पानी भरा है। शहर में अब न तो फॉगिंग होती है और न दवा का छिड़काव। हाल यह है कि अस्पताल परिसर के आयुष विंग में मलेरिया की जांच की जाती है। इसके पास में ही जिला अस्पताल का पूरा कचरा डाला जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। वार्डों और नालियों में दवा नहीं छिड़की जा रही है।

फोटो: 16

टनकपुर हाईवे पर गंदगी के ढेर और जलभराव

टनकपुर हाईवे पर हर बार की तरह इस बार पिछले दो माह से पानी भरा हुआ है। हर बार इस पानी के निस्तारण के लिए दावे किए जाते हैं। मगर पानी का निकास नहीं हो पाता। लिहाजा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वहां पर पानी भरा हुआ है। मगर यहां पर आज तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया। इतना ही नहीं टनकपुर हाईवे पर गंदगी के ढेर लगे हैं।

अभी तक डेंगू के 37 और मलेरिया के 375 मरीज मिल चुके

जिले में डेंगू की अब तक 1410 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इसमें 392 लोगों की जांचें संदिग्ध आ चुकी हैं। मौजूदा समय में जिले में कुल 37 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिले में 69 हजार 537 मरीजों में मलेरिया की जांच की जा चुकी है। इनमें 375 लोगों में मलेरिया की पुष्टि स्वयं विभाग कर चुका है।

वर्जन:

विभाग द्वारा लगातार टीमों को भेजकर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। अगर कुछ जगहों पर दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है। तो वहां पर दवा छिड़काव करवा दिया जाएगा। अस्पताल परिसर की समस्याओं का जल्द निस्तारण कर दिया जाएगा। – डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

जिला चिकित्सालय में आयुष विंग के पास लगा कूड़े का ढेर । संवाद

जिला चिकित्सालय में आयुष विंग के पास लगा कूड़े का ढेर । संवाद

जिला चिकित्सालय में आयुष विंग के पास लगा कूड़े का ढेर । संवाद

जिला चिकित्सालय में आयुष विंग के पास लगा कूड़े का ढेर । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button