Schools

27 जनवरी से 1 फरवरी तक की जेईई मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड रिलीज, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

Connect News 24

JEE Mains 2024 Admit Card Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन्स परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए हैं. वे कैंडिडेट्स जो 27 जनवरी से लेकर 1 फरवरी 2024 तक की परीक्षा में शामिल हो रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें जेईई मेन्स की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – jeemain.nta.ac.in. ये एडमिट कार्ड 27, 29, 30 और 31 जनवरी 2024 साथ ही 1 फरवरी 2024 की परीक्षा के लिए रिलीज किए गए हैं.

ठीक से पढ़ लें निर्देश

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए निर्देश ठीक से पढ़ लें. कितने बजे सेंटर पहुंचना है, कितने बजे गेट बंद हो जाएगा, शिफ्ट की टाइमिंग क्या है, वेन्यू क्या है वगैरह. सब पता कर लें और उसी हिसाब से अपनी तैयारियों को आगे बढ़ाएं.

बता दें कि एनटीए ने पेपर टू यानी बी.आर्क और बी.प्लानिंग का पेपर पहले ही 24 जनवरी के दिन सफलतापूर्वक आयोजित कर लिया है. अब पेपर वन की बारी है.

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jeemain.nta.ac.in पर.
  • यहां होमपेज पर आपको एडमि कार्ड का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट भी निकाल लें.
  • एनटीए ने कैंडिडेट्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की है, इसे भी ठीक से पढ़ लें, समझ लें और उसके बाद परीक्षा देने जाएं.
  • लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, इन आसान स्टेप्स से कर सकते हैं डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button