रामपुर

ई-केवाईसी : अटकेगी 39 हजार किसानों की सम्मान निधि

Connect News 24

रामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत खाते की ई-केवाईसी नहीं कराने पर 39 हजार किसानों की 15वीं किस्त अटक सकती है। इसके लिए कृषि विभाग ने किसानों से ई-केवाईसी कराने को कहा है।

भले ही कृषि विभाग के अफसर किसानों को ई-केवाईसी कराने के लिए जागरूक कर रहे हों, लेकिन अभी तक 39570 किसानों ने ईकेवाईसी नहीं कराई है। अक्तूबर के अंत तक किसानों ने अगर ईकेवाईसी नहीं कराई तो 15वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। एक साल में किसानों को सम्मान निधि के रूप में 2000-2000 रुपये की किस्त तीन बार मिलती है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त के लिए ईकेवाईसी जरूरी है। दो माह में 10 हजार किसानों की ई-केवाईसी कराई गई है। किसान नजदीक के जनसेवा केंद्र अथवा कृषि दफ्तर पहुंचकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button