Rampur: जिले में आठ हजार बिजली चोर चिह्नित, सभी पर 37 करोड़ बकाया, अब सरकार बिल जमा करने पर देगी छूट

बिजली विभाग रामपुर
– फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विस्तार
रामपुर जिले में पकड़े गए बिजली चोरों को भी बकाया जमा करने पर छूट दी जा रही है। बिजली विभाग ने आठ हजार ऐसे लोग चिह्नित किए हैं जिन पर 37 करोड़ रुपया बकाया हैं। वह ओटीएस के छूट के दायरे में आ रहे हैं। विभाग इनसे वसूली की तैयारी कर रहा है। वसूली के लिए इन लोगों को नोटिस भी भेज दिए हैं।
रामपुर में चोरी के प्रकरणों में लिप्त लोगों को एक मुश्त अथवा किश्तों के माध्यम से अपने राजस्व निर्धारण की राशि पर छूट का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके पंजीकरण के लिए इन्हें बकाए का 10 प्रतिशत जमा करना होगा।
इसके लिए विभाग ने रामपुर डिवीजन के करीब आठ हजार बिजली चोरों को चिह्नित किया है जो अपना बकाया भुगतान ओटीएस के तहत करेंगे। लंबे समय से बिजली चोर बिजली विभाग को चकमा देकर सप्लाई चुरा रहे थे। 30 नवंबर तक ओटीएस के तहत पंजीकरण कराने पर एक मुश्त रकम जमा करने प 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
रामपुर डिवीजन में आठ हजार बिजली चोर चिह्नित किए गए हैं जो इसके दायरे में आ रहे हैं। इन पर कुल 37 करोड़ रुपया बकाया है। स्कीम के तहत इनको कैटेगिरी के हिसाब से छूट प्रदान की जाएगी।-इमरान खान, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर