बरेली

पति की शर्मनाक करतूत: फेसबुक पर डाला पत्नी का फोटो, लिखा- आज लगेगी बोली, शादी मुझसे…रहेगी किसी और के साथ

Connect News 24

man posted his wife photo on Facebook and wrote today her will bid in budaun

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी का फोटो फेसबुक आईडी पर शेयर करते हुए लिखा कि आज बोली लगेगी… इसके घरवालों ने जबरदस्ती इसकी शादी मुझसे कर दी, लेकिन यह रहेगी किसी और के साथ। 

विवाहिता मायके में रह रही है। जब उसे पति द्वारा फेसबुक की गई फेसबुक पोस्ट की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। विवाहिता ने पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न, आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। 

आबिद ने बबलू बन महिला को फंसाया: जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, आरोपी के पिता ने भी किया दुष्कर्म

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी कस्बे के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 में शादी होने के बाद वह जब ससुराल पहुंची तभी से उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसको उत्पीड़ित कर रहे थे। उसको कई बार घर से निकाल दिया गया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button