शाहजहाँपुर

मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले ही विपक्ष ने अपनाया घमंडी रवैया : सांसद

Connect News 24

Opposition adopted arrogant attitude even before the start of monsoon session: MP

राज्यसभा सांसद मि​थिलेश कुमार

राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर सफल व प्रभावी सत्र की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर संसद के मानसून सत्र को सफल और प्रभावी बताया। उन्होने सत्र प्रारंभ होने से पहले ही विपक्षी गठबंधन द्वारा अपनाए गए रवैये को घमंडी करार दिया। बोले कि मणिपुर में हुई दुर्भाग्यजनक हिंसा की आड़ में संसद की कार्यवाही को बाधित व देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक विधेयक जनहित में पारित होने व विपक्षी गठबंधन द्वारा दुष्प्रचार विफल होने की जानकारी दी। बताया कि मोदी सरकार आम नागरिकों को जीवन को और अधिक सरल व सुविधाजनक बनाने के लिए काम कर रही है।

सत्र के दौरान बाधाएं पैदा करने के प्रयासों के बावजूद मोदी सरकार मजबूती के साथ खड़ी हुई है। बताया कि सत्र में लोकसभा और राज्यसभा के साथ 25 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किए गए। 23 विधेयक दोनों सदनों में पारित हुए। जबकि सात विधेयक 11 अगस्त तक भारत के राजपत्र में अधिसूचित किए गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button