बदायूं

सभी लोग पेड़ लगाकर उतारें प्रकृति का कर्ज : गौतम

Connect News 24

Everyone repay the debt of nature by planting trees: Gautam

बिल्सी के पदमांचल मंदिर पर पौधरोपण करते सुरेंद्र गौतम

बिल्सी। बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर बृहस्पतिवार को अरिहंत पौधरोपण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण मित्र सुरेंद्र कुमार गौतम ने औषधीय और छायादार पौधे लगाकर पौधरोपण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण हर ऋतु में मौसम गड़बड़ा सा गया है।

वर्षा के समय पर वर्षा का न होना समेत कई परेशानियां पनप रही हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में स्वयं पेड़ लगाने की कवायद शुरू करते हुए लोगों से भी शुभ अवसरों पर कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की।

समिति के संस्थापक प्रशान्त जैन ने उनकी इस पहल को काफी सरहाना की। समिति के संरक्षक विष्णु असावा ने लोगों से अपील करते हुए शुभ अवसर पर पौधरोपण की परंपरा हर धर्म में शुरू करने पर जोर दिया। इस मौके पर विवान यदुवंशी उर्फ विवेक यादव, विराज शर्मा, पीयूष वार्ष्णेय, डॉ शिव गौड़ आदि लोग मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button