पीलीभीत

सभी लोग करें अच्छे कार्य : शास्त्री

Connect News 24

Everyone should do good work: Shastri

बीसलपुर बंगाली बाबा मंदिर में प्रवचन करते कथावाचक। संवाद

बंगाली बाबा मंदिर में चल रही भागवत कथा का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज से आए कथावाचक सुबोध शास्त्री ने कहा कि सभी लोग अच्छे कार्य करें, इसी में उनका कल्याण है।

सुबोध शास्त्री ने बंगाली बाबा मंदिर में चल रहे भागवत कथा कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को हुए समापन समारोह में श्रद्धालुओं से कहा कि अच्छे कार्य करने वाले लोगों से ईश्वर प्रसन्न रहते हैं। ईश्वर ऐसे लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का समाज में भी काफी सम्मान होता है। सभी लोगों को एक-दूसरे की यथा संभव मदद भी करनी चाहिए। अच्छे लोगों की संगति करना चाहिए। कभी किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को ईश्वर की आराधना भी करनी चाहिए। ईश्वर अपने आराधना करने वाले लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं।

आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम समापन होने के बाद कथा वाचक को विदाई दी गई। अंतिम दिन होने के कारण कार्यक्रम मेें काफी भीड़ रही।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button