मनोरंजन

सुंबुल संग अनबन की खबरों पर फहमान ने किया रिएक्ट, बोले- ‘मैंने सॉल्व करने की कोशिश की, उसके पाप

Connect News 24

Fahmaan Khan and Sumbul Touqeer fallout: इमली फेम एक्टर फहमान खान और सुंबुल तौकीर की दोस्ती के बारे में तो सभी जानते हैं. बिग बॉस के घर में दोनों की सच्ची और अच्छी दोस्ती देखने को भी मिली थी. लेकिन इन दिनों सुंबुल और फहमान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. अब एक्टर ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर बातचीत की है. 

क्या है पूरा मामला?

सुंबुल और फहमान के म्यूजिक वीडियो इश्क हो गया की सक्सेस के बाद दोनों ताबिश पाशा के साथ एक और म्यूजिक वीडियो लाने वाले थे. लेकिन ये वीडियो हो नहीं पाया. इस पर सिंगर ताबिश पाशा ने कहा था कि फहमान और सुंबुल का म्यूजिक वीडियो अब नहीं हो रहा है. क्योंकि सुंबुल के पापा ऐसा नहीं चाहते हैं. वहीं सुंबुल ने भी एक वीडियो रिलीज किया और कहा कि उसकी फैमिली को इस सब में इंवॉल्व नहीं करना चाहिए. 

ताबिश ने कहा था ये
ताबिश ने कहा था- ‘ये सुंबुल और फहमान के फैंस के लिए है, जो उन्हें सेकंड वीडियो में देखना चाहते थे. और सॉन्ग और सबकुछ हो गया था. हमने कोशिश की, यहां तक कि फहमान भी कोशिश की लेकिन अब ये वीडियो नहीं हो पाएगा. ये सुंबुल के पापा तौकीर जी वजह से है. वो नहीं चाहते की सुंबुल इसका हिस्सा हो. तो उनकी वजह से हम ये नहीं कर पा रहे हैं. सॉरी. मैं प्रॉमिस करता हूं कि मैं अपने अच्छे सॉन्ग आप लोगों को दुंगा.’

बॉलीवुड बबल से बातचीत में फहमान ने कहा- ‘सुंबुल को मैंने इसमें कहीं भी इंवॉल्व नहीं किया. क्योंकि मुझे पता है कि ये उसकी तरफ से नहीं आ रहा है. मैंने सुंबुल के पापा को फोन किया था- मैंने कहा था अंकल देखो, मैं एक आखिरी बार बात कर रहा हूं. माफ कर दीजिए. छोड़ दीजिए. लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं करूंगा. तो मैंने ताबिश को फोन करके कहा कि सुंबुल के पापा वीडियो नहीं करना चाहते हैं. ‘

‘इस पर सुंबुल का रिस्पॉन्स ये था कि जो भी बात हुई है ताबिश की उसमें मेरी फैमिली को इंवॉल्व मत करो. हमने म्यूजिक वीडियो के लिए न नहीं कहा था, कहा था उसको बाद में करेंगे. पहले मेरा वाला करेंगे, मगर किसी ने मना कर दिया (साफ तौर पर वो मेरे बारे में बोल रही थी) तो इसलिए हम वो नहीं कर रहे हैं. ये सच नहीं है. ये पूरी तरह झूठ है.’

फहमान ने कहा- ”उसके बारे में सुंबुल से बात की है उससे, जब मैं एंटरटेनमेंट की रात को मिला तो मैंने उससे कहा कि तुमने झूठ बोला है. तो उसने बोला कि कोई मेरी फैमिली के बारे में बोलेगा तो मझे कुछ तो बोलना पड़ेगा न. मैंने कहा-‘यार एक झूठ बोलकर, फालतू का मुझे इंवॉल्व कर दिया न तुमने. इसमें मुझे इंवॉल्व करने का क्या था. मैंने कहा था कि पहले तेरा वाला कर लेंगे, फिर कर लेंगे वो गाना. तूने जब मना किया तो मैंने मना किया तुमको.’ तो ये स्टोरी थी. मैंने उससे बात की थी. मैंने कई बार इसे सॉल्व करने की कोशिश की.”

ये भी पढ़ें- GHKKPM Spoiler Alert: 20 साल के लीप के बाद ये एक्टर बनेंगे शो के मेन लीड! नए सिरे से शुरू होगी ‘गुम है…’ की कहानी
 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button