Uncategorizedबरेली
Trending

पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट में M.Ed. प्रशिक्षुओं हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया ।

Connect News 24

इस अवसर पर B.Ed. छात्रों ने इंटर्न्शिप पर आए अपने सीन्यर्ज़ के मनोरंजन के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, तथा उनको सुंदर टाइटल्ज़ भी दिए।

बेस्ट इंटर्न टीम को पुरस्कृत भी किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के महाप्रबंधक डॉ. विनय खंडेलवाल ने M.Ed. इंटर्ंज़ को जीवन में सफलता पाने के गूढ़ मंत्र समझाए ।

M.Ed. इंटर्ंज़ ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी अन्य कॉलेज में इंटर्ंज़ को इतना प्यार, मान- सम्मान नहीं दिया जाता जितना पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट में दिया जाता है।

वे पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट में इंटर्न्शिप करके स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।अन्त में डॉ. प्रवीण रस्तोगी ने स्मृति चिन्ह वितरित किए तथा सभी का धन्यवाद दिया ।

 

इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा शर्मा , एम॰.एड॰ विभागाध्यक्ष, बरेली कॉलेज , बरेली, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, तथा एम॰एड॰ विभाग , बरेली कॉलेज , बरेली के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button