बरेली

पुलिस की पिटाई से मौत: कड़ी सुरक्षा में हुआ किसान का अंतिम संस्कार, भाजपा विधायक ने दिया अर्थी को कंधा

Connect News 24

last rites of farmer who died after being beaten by police in bareilly

भाजपा विधायक ने दिया किसान की अर्थी को कंधा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा वाला क्षेत्र में आलमपुर गांव निवासी किसान संतोष शर्मा की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। पुलिस गांव में जुआ पकड़ने गई थी और खेत से लौटते संतोष पर जुआरियों के नाम बताने का दबाव बनाया था। नाम नहीं बताने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद संतोष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामगंगा नदी किनारे अंतिम संस्कार के दौरान भारी पुलिस बल मौजूदा रहा। कई थानों की पुलिस और एसपी देहात यहां पर पूरे समय मौजूद रहे। 

बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राघवेंद्र शर्मा भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने अर्थी को कंधा दिया। विधायक ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि उनकी पूरी मदद की जाएगी। शासन से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास भी करेंगे। आलमपुर गांव के अलावा आसपास के गांव के लोग भी अंत्येष्टि के दौरान मौजूद रहे। बता दें कि इस मामले में दो दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित हो चुके हैं, जबकि पुलिस टीम समेत 10 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना भमोरा में दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- जुआरी समझ किसान को पीटकर मार डाला: फड़ लूटकर दिवाली मनाना चाहती थी पुलिस, जुआरियों से महीना वसूलती थी ‘खाकी’

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button