शाहजहांपुर में किसान की हत्या: खेत के विवाद में आरोपियों ने पीट-पीटकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गांव कांकड़ कटा निवासी किसान रामशंकर (45) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत के विवाद में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठियों से बेरहमी से पीटा था। सूचना पर सीओ जलालाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
जानकारी के मुताबिक रामशंकर का पड़ोसी हरवीर सिंह से खेत को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को भी खेत में जानवर जाने को लेकर रामशंकर और हरवीर में गाली- गलौज हो गई थी। सुबह करीब 6:00 बजे दोनों पक्ष फिर किसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए थे।
ये भी पढ़ें- बरेली में दुकानदार की हत्या: घर के बाहर चारपाई पर मिली लहूलुहान लाश, परिवार में मची चीख-पुकार; लोग स्तब्ध

