शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर: मालगाड़ी के आगे कूदकर युवक ने दी जान, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Connect News 24

Youth commits suicide by jumping in front of goods train in shahjahanpur

सुजीत का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार रात उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। युवक की पहचान मोहल्ला रेलवे कॉलोनी निवासी सुजीत दिनकर (27) के तौर पर हुई। 

 

सुजीत का भाई अमित रेलवे के सिग्नल विभाग में कर्मचारी है। बुधवार रात में परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर सुजीत घर से निकल आया और मकान के नजदीक रेलवे लाइन के पास जाकर डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

ये भी पढ़ें- न्याय की गुहार: तख्ती लेकर कलक्ट्रेट पहुंची गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता, आंखों से छलका दर्द; बताई आपबीती

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और उसके परिवार वालों को दी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुजीत की अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाल है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button