बदायूं

बदायूं: जिम्मेदार दौड़े गन्ना क्रय केंद्रो पर, किसानों के नाम दर्ज किए गए

Connect News 24

[ad_1]

(09 बीडीएन-33)सिलहरी गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानो से बात करते केन मैनेजर केके चौधरी।संवाद

(09 बीडीएन-33)सिलहरी गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानो से बात करते केन मैनेजर केके चौधरी।संवाद

बदायूं। प्रति क्विंटल गन्ने पर चार किलो कर्दा काटे जाने का मामला उजागर होने के बाद बृहस्पतिवार को खरीद से जुड़े जिम्मेदार अफसर गन्ना क्रय केंद्रों की ओर दौड़ पडे। अमर उजाला ने गन्ना किसानों की दिक्कतों को छापा तो मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंच गया। अफसरों ने क्रय केंद्रों पर किसानों से बात कर उनके बयान भी दर्ज किए। केंद्र प्रभारियों से भी जानकारी की गई।

गन्ना क्रय केंद्र सबसे ज्यादा सदर तहसील में ही संचालित हैं। सदर तहसील क्षेत्र की गन्ना बेल्ट से जुड़े गांव गुलड़िया, सिलहरी, कुनार, पड़ौलिया, दुगरैया आदि पर सभी चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र हैं। गन्ना क्रय केंद्रों पर प्रति क्विंटल के हिसाब से चार किलो कर्दा काटा जा रहा है। किसानों को हर ट्राली पर तीन से चार क्विंटल गन्ना गंवाना पड़ रहा था। ऐसे में जो किसान कर्दा काटे जाने की शिकायत करते तो उनके गन्ने की तौल नहीं हो पा रही थी। किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो गन्ना विभाग और यदु शुगर मिल के अधिकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात करते हुए केंद्रों पर काटे जा रहे कर्दा के बारे में जानकारी ली। यदु शुगर मिल के केन मैनेजर केके चौधरी ने सिलहरी में संचालित केंद्र पर जांच की तो गन्ना विभाग की टीमें अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचीं। उन्होंने गन्ना क्रय केंद्र संचालकों को चेतावनी दी कि किसी ने भी गन्ने में कटौती की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई किसानों के बयान भी दर्ज किए गए।

वर्जन …

– गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए हमने टीमें भेजी थीं। किसानों से वार्ता की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

– रामकिशन, जिला गन्ना अधिकारी

[ad_2]


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button