दिल झकझोरने वाली घटना: दो साल के बेटे को अपने शरीर से बांध नदी में कूदा पिता, मासूम बेटी ने बताई आंखों देखी

रामगंगा में युवक और बेटे को तलाश करते पीएसी के जवान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर में पत्नी के छोड़कर चले जाने से आहत गांव तिलहैया (भौंती) निवासी अरुण कुमार (30) ने अपने दो साल के बेटे ओम शिवा को गमछे से खुद को बांधकर कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।
बेटी तन्नू (08) ने पिता को भाई के साथ नदी में कूदता देखकर शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी की फ्लड यूनिट ने भी मौके पर तलाश की। पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं लग सका है।
ये भी पढ़ें- ‘धरती के भगवान’ का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अरुण अपने बच्चों को लेकर कोलाघाट पुल पर आया। बेटी तन्नू के अनुसार, पिता अरुण ने ओमशिवा को गोद में लेकर गमछे से उसका और अपना हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने के बाद तन्नू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।



