‘बाहरवाली’ से प्यार पड़ा भारी: पति को प्रेमिका संग देख चढ़ा घरवाली का पारा, चप्पल से पीटते हुए ले गई थाने

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं में लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका को लेकर वजीरगंज आना युवक को उस समय बहुत भारी पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने दोनों को रंगेहाथों घूमते पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति को चप्पलों से पीट डाला और उसे पीटते हुए थाने ले आई।
गांव हतरा निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व बदायूं की मीरा चौकी निवासी युवती से हुई थी। युवती शादी के बाद मात्र आठ दिन ही ससुराल में रही। उसके बाद से अपने मायके में ही है। युवक का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी वह नहीं आई, तब से दोनों अलग ही रह रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली बवाल: कांवड़ियों के जत्थे में फायर करने वाले खुराफातियों पर दर्ज होगी रिपोर्ट, CCTV फुटेज से हुई पहचान
बीते एक वर्ष पूर्व युवक की पहचान फेसबुक पर बदायूं के नवादा की एक महिला से हुई। दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। इस महिला की शादी अलापुर में हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं, मगर युवक के प्यार में वह अपने दोनों बच्चों को छोड़कर सात माह पूर्व युवक के पास ग्राम हतरा में आ गई, दोनों बिना निकाह के ही साथ रहने लगे।