पीलीभीत

Pilibhit News: जलस्तर घटा तो शारदा नदी के कटान ने पकड़ी तेजी

Connect News 24

When the water level decreased, the erosion of the Sharda river caught pace

गोव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद

पूरनपुर। जलस्तर कम होते ही शारदा नदी ने तेजी से कटान शुरू कर दिया है। दो दिन में पांच किसानों की 10 एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई है। राहुलनगर-खिरकिया बरगदिया मार्ग पर पानी कम होने से दूसरे दिन आवागमन शुरू हो गया। चंदिया हजारा के घरों में भरा पानी भी निकल गया है, लेकिन कीचड़ और बदबू से लोग परेशान है।

शनिवार को शारदा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पास हुआ था। इससे नदी उफना गई। गांव चंदिया हजारा के 20 घरों मेें पानी घुस गया था। राहुलनगर-खिरकिया बरगदिया मार्ग पर पानी की तेज धार की वजह से आवागमन बंद हो गया। सोमवार को जलस्तर कम होने पर नदी ने तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। इससे किसानों में खलबली मची है।

प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि इस साल अब तक हुए कटान में सोमवार को सबसे अधिक गति है। नदी ने दो दिन में गांव निवासी कविता मंडल, संजय मलिक, तारक मिस्त्री, वैद्यनाथ और ताराचंद की 10 एकड़ गन्ने की फसल अपने आगोश में ले ली है। नदी अब तारापद और वैद्यनाथ के खेतों के पास कटान कर रही है।

ग्रामीण बोले- कटान रोकने में बाढ़ खंड की नहीं मिल रही मदद

चंदिया हजारा के समीप शारदा नदी के तेजी से कटान करने से गांव के लोगों में खलबली मची है। सोमवार सुबह गांव वालों ने मंदिर परिसर में बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौंपने के बाद अगली रणनीति तय करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा कि कटान रोकने में बाढ़ खंड की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्लास्टिक की रस्सी का जाल बनाकर उसमें रेत भरे कट्टे बांधकर नदी किनारे लगाने शुरू कर दिए हैं।

ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से प्लास्टिक की रस्सी दी गई है। रस्सी के बड़े-बड़े जाल बनवाए जा रहे हैं। जाल में मिट्टी के कट्टे भरकर नदी किनारे लगाए जाएंगे। प्रधान का आरोप है कि जाल बनाने में ग्रामीण जुटे है। कटान रोकने के लिए श्रमदान करने को लोग तैयार है, लेकिन बाढ़ खंड मिट्टी भरने के लिए कट्टे नहीं दे रहा है।

०००००००

वर्जन

जलस्तर कम होने से नदी गांव चंदिया हजारा, नहरोसा और राणा प्रतापनगर के समीप कटान कर रही है। ऐसे स्थानों पर कटान हो रहा है, जहां उसे रोकना कठिन है। कटान को लेकर अभी सर्वे भी नहीं हो पा रहा है। – ध्रुवनरायण यादव, तहसीलदार

गोव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद

गोव चंदिया हजारा के समीप कटान करती शारदा नदी । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button