शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वायरल बुखार के साथ डायरिया का का प्रकोप, सभी बेड भरे

Connect News 24

Outbreak of diarrhea with viral fever, all beds filled

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड में जगह नहीं होने के कारण एक बेड पर लिटाकर दो मरीजों का उपचार किय

शाहजहांपुर। वायरल बुखार के बाद डायरिया भी फैलने लगा है। इसके चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के सारे बेड फुल हो गए हैं। इस वजह से एक बेड पर दो रोगियाें को लिटाकर उपचार किया जा रहा। ओपीडी में भी बड़े पैमाने पर मरीजों के आने के चलते डॉक्टरों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

करीब 15 दिन से लोग वायरल बुखार से परेशान थे। कुछ दिन से डायरिया ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। ओपीडी में जहां बड़े पैमाने पर बुखार, उल्टी-पेट दर्द के मरीज आ रहे हैं, वहीं ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या अधिक हाेने के चलते व्यवस्थाएं पटरी से उतर गईं हैं।

सोमवार को कांशीराम कॉलोनी के इंदल को बुखार, पेट दर्द और उल्टी आने के चलते भर्ती कराया गया। उनके बाद आई राजेश्वरी को भी बेड न मिलने पर इंदल के बेड पर ही लिटा दिया गया। इसी तरह नन्हें के बेड पर पैतापुर से आई राजरानी को पैरों की तरफ लिटाकर उपचार शुरू कर दिया गया। मरीजों ने बताया कि वार्ड में बेड न होने के कारण उन्हें शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

पर्चा बनवाने को लेकर नोकझोंक, हंगामा

ओपीडी में पर्चा बनवाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। इंटरनेट सेवा बाधित हाेने के कारण आए दिन मरीज-तीमारदार हंगामा करते रहते हैं। सोमवार को पर्चा बनवाने को लेकर लंबी लाइन लगी। इस बीच पहले पर्चा बनवाने को लेकर नोकझोंक हो गई।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड में जगह नहीं होने के कारण एक बेड पर लिटाकर दो मरीजों का उपचार किय

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड में जगह नहीं होने के कारण एक बेड पर लिटाकर दो मरीजों का उपचार किय


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button