बदायूं

Pilibhit News: बीसलपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की मौत; एक अन्य की हालत गंभीर

Connect News 24

two people died as car collided with a truck in pilibhit

क्षतिग्रस्त कार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के पास सोमवार की रात हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 50 वर्षीय जहीर खान सोमवार को रात लगभग दो बजे अपनी गाड़ी से कानपुर से वापस आ रहे थे। उनकी गाड़ी में मोहल्ले के ही 45 वर्षीय सिलाई कारीगर रियासत और 46 वर्षीय टेलर मास्टर अच्छे मियां भी सवार थे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन… कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट

बीसलपुर चीनी मिल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रियासत और जहीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button