शाहजहाँपुर

सरकारी दफ्तर में रंगरेलियां: क्लर्क पर रिपोर्ट दर्ज, थाने से मिली जमानत; महिला बोली- वीडियो में मैं नहीं

Connect News 24

FIR against clerk for obscene act with woman in municipality office in Shahjahanpur

कैमरे में कैद क्लर्क की करतूत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में जलालाबाद नगर पालिका कार्यालय में महिला सहकर्मी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबू गफ्फार खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने थाने से ही आरोपी को जमानत दे दी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ भी जांच कराने की बात कही है।

एसएसआई सुधीश सिंह सिरोही की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल हुई वीडियो का उनके द्वारा अवलोकन किया गया। इसमें जलालाबाद के मोहल्ला नवीननगर निवासी पालिका के बाबू गफ्फार खां ऑफिस में महिलाकर्मी के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पालिका ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कुछ माह पुराने चार वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। 

ये भी पढ़ें- ऑफिस में अश्लील हरकत: महिला कर्मचारी के साथ क्लर्क की करतूत का वीडियो वायरल; गर्माया मामला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button