बरेली

Bareilly News: फरीदपुर टोल प्लाजा पर बाइक सवारों का हंगामा, तोड़फोड़

Connect News 24

फरीदपुर। टोल प्लाजा पर शनिवार देर रात बाइक सवारों ने हंगामा किया। टोलकर्मियों उन्हें समझाने कोशिश की तो उन्होंने गौसगंज सराय गोटिया से अन्य साथियों को बुला लिया और टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

दो बाइकों से पहुंचे दो युवकों ने अपनी बाइकें टोल बूथ लेन पर खड़ी कर दीं। इससे भारी वाहनों की लेन बंद हो गई। टोलकर्मियों ने बाइक सवारों से बाइक हटाने के लिए कहा तो झगड़े पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंचे टोल मैनेजर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद टोलकर्मियों ने दोनों युवकों को और उनकी बाइकों को अलग खड़ा कर दिया। इससे वह बौखला गए और फोन कर गांव गौसगंज सराय गोटिया से अन्य साथियों को बुला लिया।

इसके बाद पहुंचे करीब 15 लोगों ने टोल बूथ और मैनेजर की ऑफिस के शीशे तोड़ दिए। एक टोलकर्मी चोटिल हो गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। अन्य लोग भाग गए। देर शाम तक टोलकर्मियों और आरोपियों के बीच समझौते की बात चलती रही।

टोल मैनेजर संजीव गुप्ता ने बताया कि युवकों ने लाइन पर बाइक खड़ी कर दी, जिससे लेन बंद हो गई। बाइक हटाने से नाराज होकर उन्होंने और लोग बुला लिए। करीब 15 लोगों ने टोल बूथ और उनके ऑफिस के शीशे तोड़ दिए। आरोपी नुकसान की भरपाई करने की बात कहकर समझौते की कह रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button