बरेली

रामगंगा में डूबने से पांच की मौत: बरेली में गंगा दशहरा पर अलग-अलग घाटों पर हुई घटना, मृतकों में तीन नाबालिग

Connect News 24

Four youths drowned in Ramganga on Ganga Dussehra in Bareilly

रामगंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में गंगा दशहरा पर भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा के मुड़किया घाट पर नहाने गए चार बच्चे नदी में बह गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है। जबकि तीन बच्चों की नदी में डूबकर मौत हो गई। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन घाट पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गंगा दशहरा पर मंगलवार सुबह से ही रामगंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भमोरा में रामगंगा नदी के मुड़किया घाट पर आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण स्नान करने पहुंचे। स्न्नान के दौरान मुड़किया घाट पर चार बच्चे गहरे पानी में बहने लगे। उन्हें नदी में डूबता देख चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button