बरेली

Bareilly News: मकान को धर्मस्थल का रूप देकर इबादत करने का विरोध

Connect News 24

नवाबगंज। सतुईया खुर्द गांव में मकान को धर्मस्थल का रूप देकर वहां इबादत करने पर ग्रामीणों और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को विहिप नेताओं ने ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मांग की गई मकान को सीजकर इबादत करने पर रोक लगाने की मांग की है। तहसीलदार ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र में सतुईया खुर्द गांव में कुछ लोगों ने एक मकान को धर्मस्थल का रूप देकर वहां इबादत करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नई परंपरा शुरू की जा रही है। इससे गांव में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। सोमवार को विहिप के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने दर्जनों ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने कहा कि पिछले वर्ष भी गांव में कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा ही किया था। तब प्रशासन ने बंद करा दिया था। लेकिन दोबारा लोगों ने नई परंपरा शुरू करने की काेशिश की है। एसडीएम राजेश चंद्रा की अनुपस्थिति में तहसीलदार रश्मि कुमारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रेम कुमार, सोनू राठौर, अरविंद गुप्ता, नंद किशोर, जितेंद्र चड्ढा, राम कैलाश, ईशु वर्मा, सूरज वमा, विविन रस्तोगी, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button