बरेली
दर्दनाक: पलक झपकते पांच जिंदगियां खत्म… घायल मासूमों को रोता देख राहगीर भी रो पड़े, जिससे जो बन पड़ा वो किया

Budaun Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उसावां इलाके में सोमवार सुबह ऐसा जबरदस्त हादसा हुआ कि मासूमों की चीखों से घटनास्थल तक गूंज उठा। उनके कंपकंपाते होंठ और डबडबाई आंखें देखकर जो भी लोग उधर से गुजर रहे थे। वह तक रो पड़े। कुछ लोगों ने मासूमों को अपने गले तक लगा लिया। उनके परिवार वालों को तुरंत सूचना दी जब तक परिवार वाले मौके पर नहीं आए, तब तक लोग उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे लेकिन जब यह हादसा ही इतना भीषण हुआ था तो कई बच्चे भी सहम गए थे। उन्हें केवल अपनों की कमी महसूस हो रही थी।



