बदायूं

बदायूं में बाढ़ ने बढ़ाई मुसीबत: 24 से अधिक गांव प्रभावित, लोगों ने तटबंधों पर ली शरण; सड़कों पर चल रही नाव

Connect News 24

Flood affected more than 24 villages of budaun district

बदायूं में बाढ़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में गंगा और रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से 24 से अधिक गांवो के लोग प्रभावित हैं। ऐसे में कई गांवों में पानी भरने पर लोगों ने घर छोड़कर तटबंधों पर शरण ले रखी है। गांव में जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। 

गंगा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को सहसवान क्षेत्र के टोटपुर कसरी गांव में भी बाढ़ का पानी भर गया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते वीर सहाय नगला गांव के लोगों ने तटबंधों पर शरण लेना शुरू कर दिया। वहीं परशुराम नगला, खागी नगला, भमरौलिया में पहले से ही बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या: हमलावरों ने कनपटी में मारी गोली, थाने के पास हुई वारदात; एक गिरफ्तार

जिले में गंगा 11 जुलाई से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे जिले के तमाम गांवों की सैंकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई है, साथ ही एक दर्जन से अधिक गांवों के मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्ग तक पानी भर गया है। इससे आवागमन भी ठप है। 

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button