Samajwadi Party: स्वार-टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम फिर बने प्रदेश सचिव, समर्थकों में जोश

अब्दुल्ला आजम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। सपा के स्वार-टांडा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को पार्टी ने एक बार फिर से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। अब्दुल्ला को फिर प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार-टांडा से दो बार विधायक बने, लेकिन दोनों बार उनकी विधायकी चली गई। उन पर दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट व दो पैन कार्ड समेत कई मामले दर्ज हैं जो कि कोर्ट में विचाराधीन हैं।
फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। कानूनी लड़ाई लड़ रहे अब्दुल्ला पर पार्टी ने भरोसा जताया है। सपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उन्हें फिर जगह दी गई है। सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर अब्दुल्ला आजम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से साठ सचिव बनाए हैं।