मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘फुकरे 3’ का कब्जा, बेहद बुरी हालत में ‘जवान’, जानें मंगलवार की कमाई के आंकड़े

Connect News 24

Fukrey 3 Box Office Collection Day 6: ‘फुकरे 3’ पिछले महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हुए हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है जिसके चलते फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. ‘फुकरे 3’ साल 2013 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे का सीक्वल है जिसमें ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी लीड रोल्स में दिखाई दिए हैं.

‘फुकरे 3’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 11.69 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं अब 6ठें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘फुकरे 3’ मंगलवार यानी 6ठें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 60.17 करोड़ रुपए हो जाएगा. बता दें कि ये कलेक्शन शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ की कमाई से ज्यादा है.


‘फुकरे 3’ का डे-वाइज कलेक्शन
Day 1- 8.82 करोड़
Day 2- 7.81 करोड़
Day 3- 11.67 करोड़
Day 4- 15.18 करोड़
Day 5- 11.69 करोड़
Day 6- 5.00 करोड़
कुल- 60.17 करोड़

‘फुकरे 3’ ने दी ‘जवान’ को मात
‘फुकरे 3’ ने मंगलवार के बिजनेस में ‘जवान’ को पछाड़ दिया है. बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म मंगलवार को 3 करोड़ रुपए कमा सकती है जो कि अब तक की सबसे कम कमाई होगी. ‘फुकरे 3’ की बात करें तो यह एक कॉमडी ड्रामा फिल्म है जिसमें ऋचा चड्ढा भोली पंजाबन के किरदार में में नजर आई हैं. फिल्म में वरुण शर्मा ने चूचा का किरदार निभाया है जो भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव लड़ भी दिखाई देते हैं. 

ऐसी है ‘जवान’ की कहानी
‘जवान’ की बात करें तो फिल्म एक बाप-बेटे की कहानी है. फिल्म में राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को भी उठाया गया है. खास बात यह है कि फिल्म में लीड कैरेक्टर अदा करने वाले शाहरुख खान के इसमें कई रूप नजर आएं हैं जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

ये भी पढ़ें: ‘रोना-धोना मचा दिया, शाहरुख-सलमान को जिम्मेदार बताया, अब घर पर बैठा है’, Govinda को लेकर ये क्या बोल गए Pahlaj Nihlani


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button