बदायूं

गंगा एक्सप्रेस-वे: ठेकेदारों ने नौ फुट तक करा दिया खनन, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत

Connect News 24

Contractors got mining done up to nine feet in budaun

गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए की गई खोदाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में तालाब को गहरा खोदे जाने का मामला थमा नहीं था कि अब कुंवरगांव के एक किसान ने तालाब को नौ फुट तक खोदे जाने का आरोप गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर लगा दिया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। 

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिगरौर निवासी सौरभ कुमार सिंह परमार का कहना है कि उनके गांव के बराबर में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। उस पर तमाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी चल रहीं हैं, जिनसे मिट्टी खोदाई करके गंगा एक्सप्रेस-वे पर लाकर डाली जा रही है। 

सौरभ का आरोप है कि सरकारी अफसरों की लापरवाही से क्षेत्र में उपजाऊ मिट्टी खोदकर एक्सप्रेस-वे पर डाली जा रही है। वैसे छह फुट गहराई तक मिट्टी खोदने के निर्देश हैं लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे के ठेकेदारों ने नौ फुट और उससे ज्यादा गहराई तक मिट्टी खोदाई करा दी है। 

तमाम दलाल लगे हुए हैं, जो खेत मालिकों से जाकर बात कर रहे हैं। दस-पंद्रह हजार रुपये बीघा के हिसाब से मिट्टी उठाने का ठेका ले रहे हैं। इस दौरान यह भी विचार नहीं किया जा रहा है कि यह सिंचित भूमि है या उपजाऊ भूमि है। इससे इलाके का जलस्तर गिर रहा है। इस मामले में जांचकर कार्रवाई की जाए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button