शाहजहाँपुर

कचरा आर्ट : हर बोतल एक कहानी पेश करेगा ‘प्लास्टिक ग्लोब’

Connect News 24

Garbage Art: 'Plastic Globe' will present a story in every bottle

प्ला​स्टिक बोलत

शाहजहांपुर। कैंटोमेंट बोर्ड के सौजन्य से ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की ओर से एक अनूठा प्रयास किया जा रहा है। संस्था द्वारा कचरा आर्ट सीरीज चलाई जाएगी। इसके तहत सोमवार को जीएफ कॉलेज चौराहा पर प्लास्टिक ग्लोब बनाया जाएगा, जोकि मनुष्य के जीवन में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण के बोझ का प्रतीक होगा। यह पर्यावरण संवेदना के संदेश को प्रकट करता एक खूबसूरत सेल्फी प्वाइंट भी होगा।

ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव की डायरेक्टर साक्षी सिंह सिरारी ने बताया कि ‘कचरा आर्ट’ पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने वाला एक क्राउडसोर्सिंग अपसाइकल आर्ट इंस्टॉलेशन है। इसके माध्यम से ‘कचरा आर्ट : हर बोतल एक कहानी’ को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ चार सितंबर सोमवार को होने जा रहा है। पांच सितंबर को सुबह आठ बजे से जीएफ कॉलेज चौराहा पर प्रदेश का पहला आर्ट इंस्टालेशन होगा, जो क्राउडसोर्सिंग की मदद से बनाया जाएगा।

बताया कि यह परियोजना समुदाय सहयोग पर आधारित है। इंस्टालेशन में लगाई जाने वाली हर बोतल एक नागरिक के द्वारा लगाई जाएगी। इस पहल में शहर के कई अधिकारी, क्लब, समूह तथा विद्यालय भी हिस्सा लेकर सहयोग करेंगे।

ग्रीक देवता एटलस की तरह दे सकेंगे पोज

इंस्टालेशन में एक इंटरैक्टिव तत्व भी शामिल होगा, जिसे ‘प्लेनेट पोज चैलेंज’ कहा जाता है। इसमें भागीदार इंस्टालेशन के साथ ग्रीक देवता एटलस की तरह पोज कर सकेंगे। प्रतियोगिता सामाजिक सहयोग की आत्मा को संवाद करने और आकर्षक फोटोग्राफ में माहिर होने के लिए प्रतिष्ठान प्रदान करेगी, जो समुदाय सहयोग की आत्मा को संक्षिप्त करता है। प्रतियोगिता में जीतने वाले व्यक्तियों को संस्था द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button